26 जुलाई तक करदाताओं को मिला 43991 करोड़ रुपए का रिफंड

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (16:51 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में 43,991 करोड़ रुपए करदाताओं को रिफंड किए हैं। इसमें व्यक्तिगत आयकर मद में 13,341 करोड़ रुपए और कंपनी कर मद में 30,651 करोड़ रुपए की राशि वापस की गई।

आयकर विभाग ने ट्विटर पर कहा है, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने एक अप्रैल, 2021 से 26 जुलाई, 2021 के बीच 21.03 लाख से अधिक करदाताओं के 43,991 करोड़ रुपए लौटाए हैं।

इसमें 19,89,912 व्यक्तिगत आयकरदाताओं को 13,341 करोड़ रुपए और कंपनी कर के तहत 1,12,567 इकाइयों को 30,651 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी