दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में फिर तकनीकी गड़बड़ी, सेवाएं प्रभावित

गुरुवार, 9 जून 2022 (09:23 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण सेवाओं में विलंब हुआ। सूत्रों ने यह जानकारी दी। ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली से जोड़ती है।
 
ब्लू लाइन पर यात्रियों को 3 दिन पहले भी कठिनाई का सामना करना पड़ा था, जब तकनीकी खराबी के कारण इस लाइन पर सेवाएं लगभग 1.30 घंटे तक प्रभावित रही थीं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने गुरुवार यात्रियों को सतर्क किया।

delhi metro koo
 
उसने कहा कि ब्लू लाइन संबंधी जानकारी- द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं। सूत्रों ने बताया कि ओएचई (ओवरहेड उपकरण) में कुछ समस्या के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी