The Brightest Super Moon 2022 : 12-13 जुलाई की रात को दिखेगा सबसे अधिक चमकदार चन्द्रमा

13 जुलाई को रात की 00:08 बजे हमें साल का सबसे बड़ा चांद देखने को मिलेगा। यह एक खगोलीय घटना के कारण हो रहा है। इसका वैज्ञानिक कारण यह है कि इस दिन चन्द्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के नजदीक रहेगा। इसकी पृथ्वी से दूरी मात्र 3,57,264 किलोमीटर ही रह जाएगी। चन्द्रमा इस समय 14 गुना बड़ा दिखेगा और किसी दूसरे दिन निकलने वाले चन्द्रमा की तुलना में 30 गुना अधिक चमकदार होगा। इसे अंग्रेजी में 'July Super moon' कहा जाता है।
 
यदि आप इसे देखना चूक जाते हैं तो निराश मत होइए, आने वाली करीब तीन रातों तक यह पूर्ण चन्द्रमा तक ही दिखेगा। इसी साल 14 जून को भी सुपरमून दिखा था जिसे स्ट्रॉबेरी मून कहा गया था।
ALSO READ: क्या आप जानते हैं हर माह के सुपरमून का नाम



 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी