आज नरौरा में गंगा नदी के तट पर कल्याण सिंह को दी जाएगी अंतिम बिदाई

सोमवार, 23 अगस्त 2021 (08:11 IST)
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज 23 अगस्त की शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में 3 दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

ALSO READ: मुलायम के गढ़ में कल्याण सिंह के बगैर पूरा नहीं होता था भाजपा का चुनावी शंखनाद, जानिए वजह...
 
उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति-रिवाज से  किया जाएगा। कल्याण सिंह के दाह संस्कार के लिए 25 किलो चंदन की लकड़ी की व्यवस्था की गई है। आर्य समाज के 11 आचार्य अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी