राजस्थान के राज्यपाल मिश्र का टि्वटर अकाउंट हुआ हैक, जांच में जुटे साइबर एक्‍सपर्ट्स

Webdunia
रविवार, 23 जनवरी 2022 (18:47 IST)
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का टि्वटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। बाद में हैकर्स ने अरबी भाषा में मिश्र के टि्वटर हैंडल से ट्वीट भी पोस्ट किया।

खबरों के अनुसार, राज्यपाल कलराज मिश्र का टि्वटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। साइबर विशेषज्ञ राज्यपाल के टि्वटर अकाउंट को हैकर से वापस रिकवर करने की कोशिश में जुटे हैं। यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि अकाउंट किसने हैक किया है।

राज्यपाल कलराज मिश्र के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के टि्वटर अकाउंट के हैक होने की भी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टि्वटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी थी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख