अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर निशाना, बोले- राजनीति में धोखेबाजों को सबक सिखाना जरूरी, शिवसेना को घरेलू मैदान में दिया जाए गहरा घाव
मुंबई। मुंबई नगर निकाय चुनाव का बिगुल फूंकते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सोमवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को उसके घरेलू मैदान पर गहरा घाव देने को कहा। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में धोखेबाजों को सबक सिखाना जरूरी है।
शिवसेना लगभग 30 वर्षों से बृहन्मुंबई महानगरपालिका पर शासन कर रही है। वर्तमान में, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) एक प्रशासक द्वारा चलाई जा रही है क्योंकि नगर निकाय का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है और चुनाव की प्रतीक्षा है।
शाह ने यहां भाजपा के नेताओं और चुनिंदा पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि यदि आप किसी व्यक्ति को किसी भी स्थान पर मारते हैं, तो यह दुख देता है। जब आप किसी व्यक्ति को उसके घरेलू मैदान पर मारते हैं तो दर्द और गहरा होता है। अब यह समय शिवसेना को गहरा घाव देने का है।