बाबरी मस्जिद मामले में CBI अदालत में पेश हुईं उमा भारती

गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (12:21 IST)
लखनऊ। वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में यहां गुरुवार को विशेष सीबीआई अदालत में पेश हुईं। इस मामले में अदालत में बयान दर्ज कराने वाली वे 19वीं अभियुक्त हैं।

विशेष सीबीआई अदालत 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में अभियुक्त 32 लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार विशेष अदालत इस मामले की सुनवाई 31 अगस्त तक पूरी करने के लिए रोजाना काम कर रही है।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी