राजस्थान और पंजाब पराली जलाने पर लगाम के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे : जितेंद्र सिंह

सोमवार, 7 नवंबर 2022 (09:07 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि अक्टूबर 2021 की तुलना में इस साल अक्टूबर में राजस्थान में पराली जलाने की घटनाओं में 160 प्रतिशत और पंजाब में 20 फीसदी वृद्धि हुई है। सिंह ने कहा कि राजस्थान और पंजाब की सरकारें पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रही हैं

सिंह ने कहा कि पंजाब में अक्टूबर 2021 में पराली जलाने की 13269 घटनाएं सामने आई थीं और अक्टूबर 2022 में ये 16004 रहीं, जबकि राजस्थान में इनकी संख्या 124 से बढ़कर 318 हो गई। उन्होंने एक बयान में कहा कि इसका मतलब है कि दोनों राज्यों की सरकारें पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रही हैं और दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में गिरावट हो रही है।

पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने सिंह ने कहा कि दूसरी ओर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में गिरावट दर्ज की गई है। सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अक्टूबर 2021 में पराली जलाने की 1,060 जबकि इस साल अक्टूबर में 768 घटनाएं सामने आईं। वहीं हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं 2,914 से घटकर 1,995 रह गईं।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी