UP bypoll election results : घनश्याम लोधी ने किया बड़ा उलटफेर, भाजपा ने जीती रामपुर सीट

रविवार, 26 जून 2022 (15:30 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रामपुर में बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा के घनश्याम लोधी ने सपा के मोहम्मद असीम राजा को हरा दिया। रामपुर सपा की परंपरागत सीट मानी जारी है। रामपुर में सपा की हार को आजम खान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
 
उत्तर प्रदेश की रामपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने 42,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 366457 मत मिले हैं। सपा प्रत्याशी असीम रजा को 324782 मत मिले हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि रामपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है। यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार!
 
Koo App
रामपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है। यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार!
 
- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 26 June 2022
वहीं आजमगढ़ में भी दिग्गज सपा नेता धर्मेंद्र यादव 10 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत तय मानी जा रही है।
 
2019 के लोकसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर सपा का कब्जा था और आजमगढ़ से तब सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रामपुर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान चुनाव जीते थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी