UPSC results 2023 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2023 के नतीजे घोषित कर दिए, इसमें आदित्य श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान हासिल किया है। अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
यूपीएससी ने कहा कि कुल 1,016 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की और केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए उनकी सिफारिश की गई है। इनमें से 180 IAS के लिए, जबकि 200 IPS के लिए चुने गए हैं।
2022 की परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया था। परीक्षा में टॉप 4 रैंक में लड़कियों ने ही हासिल की थी। इससे पहले 2021 की परीक्षा में श्रुति शर्मा पहले स्थान पर रही थी। इस परीक्षा में भी टॉप 3 स्थानों पर लड़कियां ही थी।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का चयन करने के लिए यूपीएससी हर वर्ष 3 चरणों में.... प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।