एनडीए ने स्थगित की परीक्षा, 5 सितंबर को होना थी एग्‍जाम

गुरुवार, 24 जून 2021 (15:31 IST)
संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC NDA/NA II परीक्षा 2021 स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 5 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाली थी। परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन करने वाले उम्‍मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिस देख सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, UPSC NDA/NA II परीक्षा 2021, अब संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II) 2021 के साथ आयोजित की जाएगी, जो 14 नवंबर 2021 को होने वाली है। देश भर के 75 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होने वाली है। उम्‍मीदवारों को अपना परीक्षा केंद्र बदलने का मौका दिया जाएगा। उम्‍मीदवार यदि चाहें तो अपने परीक्षा केंद्र में बदलाव कर सकते हैं।

UPSC NDA/NA II परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन प्रोसेस 29 जून 2021 को खत्‍म हो गया। आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2021 को शुरू हुई थी। इस भर्ती प्रक्र‍िया के जरिये राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 370 और नौसेना अकादमी में 30 पदों को भरा जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी