सोनाली फोगाट से लेकर भारत के वो वीडियो क्रिएटर्स जिनके लाखों में हैं फॉलोअर्स

मंगलवार, 23 अगस्त 2022 (17:56 IST)
सेलिब्रेटी टिकटॉकर सोनाली फोगाट का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे महज 42 साल की थी। सोनाली ने 2006 ने हिसार दूरदर्शन में बतौर एंकर काम करना शुरू किया था। इसके बाद उन्‍होंने फिल्‍म बनाई। लेकिन बाद में वे टिकटॉकर बन गईं। इसी दौरान वे भाजपा की विचारधारा से जुड़ीं और बाद में उन्‍होंने हरियाणा विधानसभा में चुनाव लड़ा। हालांकि कांग्रेस प्रत्‍याशी कुलदीप विश्नोई से वे चुनाव हार गईं।

अपने जीवन में सोनाली कई बार चर्चा में आई। साल 2020 में सोनाली फोगाट हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह को चप्‍पल से मारती हुई नजर आई थीं, ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। दूसरी बार वे तब चर्चा में आई जब उनके पति संजय की संदिग्‍ध अवस्‍था में मौत हो गई।

बहरहाल, सोनाली खासतौर से एक सेलिब्रेटी टिकटॉकर के रूप में ज्‍यादा पहचानी जाती थी। आइए जानते हैं उनके अलावा और कौन कौन टिकटॉकर्स हैं, जो सोशल मीडिया में बेहद चर्चा में रहते हैं। आइए जानते हैं भारत के टि‍कटॉक स्‍टार्स के बारे में। पहले जानते हैं टिकटॉक क्‍या है और कहां की है यह एप्‍ल‍िकेशन।

टिकटोक एक चाइनीज कंपनी है, टिकटोक का मालिक ByteDance है। इस एप्‍प की मार्केट वैल्यू 78 बिलियन यूएस डॉलर के करीब है। हालांकि खराब और अश्‍लील वीडियो के लिए यह काफी बदनाम भी है। इस पर कई तरह के कॉमिक मिमिक्री और लिपसिंक वीडियो मिल जाएंगे। जो लोग वीडियो बनाते हैं उन्‍हें टिकटॉक क्र‍िएटर्स कहा जाता है। हालांकि भारत में अब टिकटॉक पर प्रतिबंध है, लेकिन ऐसे टिकटॉकर्स रहे हैं या ऐसे वीडियो क्रिएटर्स रहे हैं जो अभी भी इंस्‍टाग्राम रील से चर्चा में रहते हैं। जिनके फॉलोअर्स भी लाखों में हैं।

रियाज अली
रियाज़ अली भारत के सबसे बड़े टिकटॉक स्‍टार रहे हैं, जिनके 21 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह एक ऐसे टिकटॉक स्टार रहे हैं जिनके फॉलोअर्स तेजी से बड़े हैं। रियाज़ अली टिकटॉक पर लिपसिंक, डासिंग और ह्यूमर के लिए मशहूर है। वो अपने हेयर स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

अरिश्‍फा खान
अरिश्फा खान भारत की रहने वाली लड़की है, जिसकी उम्र 17 साल है। वो लिप-सिंकिंग वीडियो के लिए मशहूर है। उसने बॉलीवुड में भी बाल कलाकार के रूप में भी काम किया है। उनके करीब 11 मिलियन  फॉलोअर्स हैं। जबकि यूट्यूब पर 800k सब्‍सक्राइबर्स हैं।

अरहान खान
एक भारतीय लड़का है जो लकी डांसर के नाम से टि‍कटॉक पर मशहूर है जिसके 11 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अपने डांस मूव्‍स के साथ वीडियो बनाता है जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जाता है। अरहान अभी मात्र 18 साल का है।

अदनान शैख
अदनान शैख़ टिकटॉक स्‍टार है। अदनान अभिनेता, मॉडल, फैशन ब्लॉगर और यूट्यूबर भी है। उसके 11 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके यूट्यूब पर भी 2 मिलिय सब्‍सक्राइबर्स हैं।

मंजुल खट्टर
मंजुल कट्टर एक मॉडल, सिंगर यूट्यूबर्स और टिकटॉक है। वो टिकटॉक पर कॉमेडी वीडियो डालते हैं जिसे खूब पसंद किया जाता है। टिकटोक पर उनके कुल 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

जन्‍नत जुबैर
जन्‍नत के 19.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जन्नत जुबैर रहमानी भारत में सबसे लोकप्रिय टिकटोकर रहे हैं। जन्नत जुबैर रहमानी एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2009 में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन 2011 में कलर्स टीवी के फुलवा के माध्यम से पहचान हासिल की। जन्नत 18 साल की है और मुंबई की है। इंस्टाग्राम पर जन्नत जुबैर के 8.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने फिल्म 'हिचकी' में नताशा की भूमिका निभाई। जन्नत को मुंबई अचीवर अवार्ड्स में बेस्ट यंगेस्ट एक्ट्रेस के रूप में भी पुरस्कृत किया गया था। उनके नृत्य वीडियो TikTok पर बहुत प्रसिद्ध हैं।

निशा गुरगायन
निशा गुरगायन सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हैं। उनके कुल 17 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह ज्यादातर प्रसिद्ध विषयों पर लिप-सिंक वीडियो पोस्ट करती हैं। उनके अभिनय कौशल के कारण उनकी जोड़ी बहुत कम है लेकिन लोकप्रिय है। निशा भारत में एक उभरता हुआ वीडियो क्रिएटर स्टार है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी