दिल्ली को जहरीली हवा से नहीं मिली राहत, आनंद विहार से अक्षरधाम तक AQI गंभीर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 (09:19 IST)
Delhi AQI : दिवाली के 3 दिन बाद भी दिल्ली को जहरीली हवा से राहत नहीं मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार तक दिल्ली की हवा जहरीली रह सकती है। इसके चलते सांस के मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या भी हो सकती है।
 
गौरतलब है कि दिवाली के बाद पिछले तीन दिनों से दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर और बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर तक दिल्ली एनसीआर सुबह के वक्त हल्की धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार आज अक्षरधाम, आनंद विहार और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 403 दर्ज किया गया जो 'गंभीर' श्रेणी में है। आईटीओ क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 316 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है।

AIIMS और आसपास के इलाकों में AQI 295 दर्ज किया गया। वही इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में AQI 254 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में है। ALSO READ: ट्रायल सफल, दिल्ली में 29 को होगी कृत्रिम वर्षा, जानिए कैसे होती है क्लाउड सीडिंग
 
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में 29 अक्टूबर को पहली बार कृत्रिम बारिश (Cloud Seeding) करवाई जाएगी। रेखा गुप्ता सरकार ने इसकी पूरी तैयारियां कर ली हैं। सरकार ने क्लाउड सीडिंग का ट्रायल भी कर लिया है। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- गु्रुवार को विशेषज्ञों द्वारा बुराड़ी क्षेत्र में इसका सफल परीक्षण किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी