Weather Update : मौसम ने फिर ली करवट, छठ पर्व पर किन राज्यों में होगी बारिश, MP के कई हिस्सों में झमाझम
Weather Update News : बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) के सक्रिय होने से देश के कई राज्यों में बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। आज से सिस्टम का असर और बढ़ेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर, देवास और राजधानी भोपाल में बारिश हो रही है। इससे ठंडक और बढ़ गई। प्रदेश में मानसून 16 जून को सक्रिय हुआ था और 13 अक्टूबर को विदाई ली, फिर भी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। दक्षिण भारत में चक्रवात का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लगता है छठ महापर्व पर कई राज्यों में मौसम खलल डाल सकता है।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। दक्षिण भारत में चक्रवात का खतरा बना हुआ है। 27 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की आशंका जताई गई है। उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर से चार दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 26 तारीख तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उसके बाद प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।