बजट सत्र का आखिरी दिन, सत्यपाल बोले- रामलला से मुंह मोड़ा तो कांग्रेस का हुआ ये हाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (12:49 IST)
Parliament Proceeding News : लोकसभा में बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। इस मौके पर अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर को लेकर संसद के दोनों सदनों में आज धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। इसके पहले बहस के दौरान कई बयान सामने आ रहे हैं। संसद के निचले सदन लोकसभा में अयोध्या में बने ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा हो रही है। इस दौरान लोकसभा में जय श्री राम के नारे लगाए गए। जानते हैं सत्र की कुछ खास बातें।

ये मेरा सौभाग्य : राम मंदिर पर चर्चा के दौरान बीजेपी के सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे 22 जनवरी को संसद के अंदर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बोलने का अवसर मिला है. अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा देखना और पूजा करना ऐतिहासिक रहा है।

कांग्रेस ने राम को किया खारिज : राम मंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि जहां राम हैं, वहां धर्म है। जिन लोगों ने धर्म को नष्ट किया है, वे मारे गए हैं। जिन लोगों ने धर्म की रक्षा की उनकी सुरक्षा की गई है। कांग्रेस देश में इस हालात में इसलिए है, क्योंकि उन्होंने भगवान राम को खारिज किया था।

खरगे के बयान से मचा बवाल : राज्यसभा में चर्चा के दौरान जब जयंत चौधरी ने बोलना शुरू किया तो मल्लिकार्जुन खरगे ने इस पर सवाल उठाया। उन्होंने राज्यसभा सभापति से सवाल किया कि उन्हें किस अधिकार से बोलने का मौका मिला है। उन्होंने ये भी कहा कि ये सरकार लोगों को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। लेकिन इसका खुद शोर मचाया जा रहा है। हम सभी को सैल्यूट करते हैं। दरअसल, जयंत चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने को लेकर बोल रहे थे।

खरगे माफी मांगे : पीयूष गोयल : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाना सम्मान की बात है। कांग्रेस को आज जश्न मनाना चाहिए था कि उनके पूर्व पीएम को मोदी सरकार ने सम्मानित किया है। लेकिन दुर्भाग्यवश, उनके उपनाम में नेहरू-गांधी नहीं था। अगर वे इस परिवार से होते तो उन्हें खुशी होती। सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को चौधरी चरण सिंह के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

लोगों ने मनाई दिवाली : आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला एक बड़ा फैसला है। कल इस घोषणा के बाद लोगों ने दिवाली मनाई है। कल किसानों ने कनॉट प्लेस में मिठाइयां बांटी। इससे यही पता चलता है कि यह फैसला सिर्फ उनके परिवार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि किसानों को मजबूत करने वाला फैसला है।
Edited by navin rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी