कौन हैं राजेंद्र पाल गौतम, जो वायरल वीडियो में ले रहे हैं देवी-देवताओं को ईश्वर ना मानने की शपथ

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (13:06 IST)
नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें वह तकरीबन 10 हजार लोगों के साथ हिंदू देवी-देवताओं की ईश्वर ना मानने की शपथ दिलाई जा रही है। वीडियो पर बवाल मच गया भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल को हिंदू विरोधी करार दिया।
 
भाजपा नेता तेजिन्दर पाल सिंह बग्‍गा ने ट्वीट कर कहा कि अब पता चला अरविंद केजरीवाल दिवाली, दशहरे पे हिंदुओं पर पाबंदी क्यू लगवाता है, कश्मीरी पंडितो के नरसंहार को झूठा क्यों बोलता है। ये मंच पर शपथ लेने वाला और हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाला केजरीवाल का मंत्री राजेंद्र पाल हैं। केजरीवाल का हिंदू विरोधी चेहरा आज नंगा हो गया है।
 

अब पता चला @ArvindKejriwal दिवाली,दशहरे पे हिंदुओं पर पाबंदी क्यू लगवाता है,कश्मीरी पंडितो के नरसंहार को झूठा क्यों बोलता है। ये मंच पर शपथ लेने वाला और हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाला केजरीवाल का मंत्री राजेंद्र पाल हैं। केजरीवाल का हिंदू विरोधी चेहरा आज नंगा हो गया है pic.twitter.com/2hGVglAmw6

— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) October 7, 2022
भाजपा नेता कुलजीत सिंह चहल ने ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल जी श्रीराम श्रीकृष्ण से इतना बैर ? आप के मंत्री ने लोगों को शपथ दिलाई 'मैं हिंदू धर्म के देवी देवताओं ब्रह्मा, विष्णु, महेश, श्रीराम, श्रीकृष्ण को भगवान नहीं मानूंगा, न ही उनकी पूजा करूंगा।'  केजरीवाल जवाब दो आप हिंदू विरोधी क्यों ???
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी