कौन हैं दुर्गेश पाठक, जिनके घर CBI रेड पर भड़की AAP

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 (12:17 IST)
CBI raid at Durgesh Pathak house : आम आदमी पार्टी के गुजरात सह प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई छापेमारी से पार्टी में हड़कंप मच गया। पार्टी ने इस छापेमारी पर सवाल उठाते हुए इसे भाजपा की डर के कारण रची हुई साजिश बताया। पार्टी ने दावा किया कि इसका उद्देश्य 2027 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को पटरी से उतारना है। ALSO READ: दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई रेड, आप ने सौंपी थी गुजरात की जिम्मेदारी
 
आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप को खत्म करने की भाजपा की कोशिशें एक बार फिर शुरू हो गई हैं। उन्होंने हमारे नेता को जेल में डाल दिया, हमारे शीर्ष नेतृत्व को गिरफ्तार कर लिया और अब हमारे पीएसी (संसदीय कार्य समिति) सदस्य और गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई ने छापा मारा है। इसका एकमात्र कारण यह है कि गुजरात में आप की पकड़ मजबूत हो रही है।

सिंह ने दावा किया कि जैसे ही पाठक ने पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए गुजरात में बैठकें शुरू कीं, भाजपा ने उनके पीछे केंद्रीय एजेंसी लगा दी।
<

दुर्गेश पाठक जी को गुजरात का सह प्रभारी बनाया गया है और इसी से परेशान होकर मोदी जी ने उनके यहां CBI का छापा डलवाया है‼️@SanjayAzadSln pic.twitter.com/7uso3DZHXu

— AAP (@AamAadmiParty) April 17, 2025 >
आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि गुजरात चुनाव 2027 की जिम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई की छापेमारी। यह कोई इत्तेफाक नहीं, यह भाजपा की, डर की वजह से रची गई साजिश है।
 
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी छापेमारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई छापेमारी करने पहुंच गई! यह छापेमारी इनकी बौखलाहट दिखा रही है!
 
सीबीआई ने क्यों मारा छापा : अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई विदेशी अंशदान मानदंडों के कथित उल्लंघन के सिलसिले में पाठक के परिसरों पर छापेमारी कर रही है। एजेंसी ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम के उल्लंघन के लिए पाठक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
चुनावी रणनीति में माहिर हैं पाठक : आप नेता दुर्गेश पाठक पार्टी के लिए चुनावी रणनीति बनाने में माहिर माने जाते हैं। 2013 में, उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए चुनाव अभियान का प्रबंधन किया और दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराने में मदद की। पाठक, 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान गोवा के प्रभारी भी थे।
 
वर्ष 2022 में उन्होंने राजिंदर नगर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि पाठक को 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उमंग बजाज से हार का सामना करना पड़ा था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख