दिल्ली में कौन संभालेगा कांग्रेस की कमान? क्या अरविंदर सिंह लवली पर होगा एक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 (07:30 IST)
Delhi congress : अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली के पूर्व विधायक देवेंद्र यादव और राजेश लिलोठिया कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख पद के संभावित दावेदार हैं। अब पार्टी में लवली पर कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।

ALSO READ: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने क्यों दिया इस्तीफा?
डीपीसीसी सूत्रों ने कहा कि यादव या लिलोठिया में से कोई एक लवली की जगह ले सकता है। पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं का मानना ​​है कि इस पद के लिए अभिषेक दत्त के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि लवली ने शनिवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। आलाकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
 
इस्तीफा देने के बाद लवली ने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन के खिलाफ थी लेकिन पार्टी आलाकमान इस पर आगे बढ़ गया। वे कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी से भी नाराज बताए जा रहे हैं।
 
बहरहाल लोकसभा चुनावों के बीच लवली के इस्तीफे से कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है। इस बीच दिल्ली कांग्रेस में अरविंदर सिंह लवली पर एक्शन की भी मांग हो रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी