असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने केजरीवाल को दी मुकदमे की धमकी, जानिए क्या है मामला...

शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (09:47 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को असम दौरे पर जा रहे हैं। असम यात्रा से पहले ही वहां के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने केजरीवाल को मुकदमें की धमकी दी है। 
 
सरमा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कायर की तरह विधानसभा में बोल रहे हैं। केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा में किसी के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए जहां आप जानते हैं कि वह इंसान बचाव करने के लिए नहीं है।
 
असम के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को 2 अप्रैल को असम आने दीजिए और यह कहने दीजिए कि हिमंता बिस्व सरमा के खिलाफ मामले दर्ज हैं। मैं उनके खिलाफ केस दर्ज करा दूंगा। जैसा मैनें मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया था।

उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में उनके खिलाफ कोई मामला नहीं है। सिर्फ कुछ कांग्रेसियों ने झूठे मुकदमें दर्ज कराए हैं। केजरीवाल ने झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का काम किया है।
 
केजरीवाल 2 अप्रैल को असम के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा में कहा था कि हिमंता बिस्व सरमा के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी