शाहीन बाग की तरह मुंबई में CAA के विरोध में रैली, हजारों लोगों का जमावड़ा

सोमवार, 27 जनवरी 2020 (10:19 IST)
मुंबई। मुंबई में भी दिल्ली के शाहीन बाग की तरह नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है। मुंबई के नागपाड़ा में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो गए हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है।
 
मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रविवार रात 10 बजे से प्रदर्शनकारी सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में पिछले एक महीने से सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।
 
विरोध-प्रदर्शन में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं जो हाथों में तिरंगा, बैनर और पोस्टर्स लेकर सड़क पर बैठी हुई हैं। प्रदर्शन में मुंबई पुलिस भी पहुंची, जिससे लोगों को समझाकर वहां से हटाया जा सके।
 
मुंबई सेंट्रल नागपाड़ा इलाके में हो रहे इस प्रदर्शन में लोग लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सीएए और एनआरसी को लेकर सरकार कोई निर्णय नहीं लेती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी