परेश नाथ बने इलना के अध्यक्ष

शुक्रवार, 24 सितम्बर 2010 (23:38 IST)
परेश नाथ को भारतीय भाषाई समाचारपत्र संगठन (इलना) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए इलना के सौ से अधिक सदस्यों ने गुरुवार को परेश नाथ को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नाथ ने कहा कि अखबारों को विज्ञापनों, वेज बोर्ड, कागज की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसके अलावा प्रेस पंजीकरण कानून में संशोधन से भी नया खतरा पैदा हो रहा है। ऐसे में वे प्रकाशकों की लड़ाई लड़ना चाहते हैं।

इस अवसर पर इलना के महासचिव रवि कुमार विश्नोई ने कहा कि इलना द्वारा उठाए गए कदमों के चलते ऐसा पहली बार हुआ है जब डीएवीपी ने राष्ट्रीय पर्व पर किसी भी अखबार का विज्ञापन नहीं रोका।

व्यास आईएनएस अध्यक्ष बने : दूसरी ओर बेंगलुरु में आईएनएस की 71वीं सालाना आमसभा जन्मभूमि समूह के कुंदन आर. व्यास को शुक्रवार को 2010-2011 के लिए इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी का अध्यक्ष चुना गया। इंडिया टुडे के आशीष बग्गा को उपाध्यक्ष चुना गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें