विभिन्न मतानुसार घट स्थापना मुहूर्त

WD

आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिप्रदा से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। संवत् 2066 सन् 2009 शारदीय नवरात्रि पर्व शनिवार को सूर्योदय से प्रारंभ होगा। पंडित अशोक पंवार के अनुसार इस दिन शुभ का चौघड़िया प्रातः 7.44 से 9.12 तक है, उसके बाद 4.28 से 5.32 तक लाभ व अमृत 5.32 से शाम 7.00 तक है। मंदिरो में घट स्थापना करने के लिए शुभ का चौघडि़या श्रेष्ठ रहता है। आमजन लाभ व अमृत में घट स्थापना करें। 27 सितंबर 2009 रविवार को महानवमी पर पूर्ण होगा।

ज्योतिर्विद डॉ. रामकृष्‍ण डी. तिवारी के मतानुसार घट स्थापना के शुभ मुहूर्त का समय प्रात: 7.46 से 9.17 तक है, दोपहर 12.19 से 3.22 तक सायंकाल 6.23 से शाम 7.54 तक है।

वेबदुनिया पर पढ़ें