मध्यप्रदेश में फिर भाजपा, फिर शिवराज!

बुधवार, 4 दिसंबर 2013 (19:17 IST)
FILE
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इतना ही नहीं पिछली बार की तुलना में भगवा पार्टी को अधिक सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

दिल्ली में त्रिशंकु सरकार..!

छत्तीसगढ़ में रमनसिंह की हैट्रिक!

टुडे-चाणक्य सर्वे के मुताबिक भाजपा को पिछली बार की तुलना में 18 सीटें ज्यादा मिलने की संभावना है। इस पोल के मुताबिक भाजपा को 161 सीटें मिलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान विधानसभा में भाजपा के पास 143 सीटें हैं।

दूसरी ओर यह सर्वे कांग्रेस को सिर्फ 62 सीटें ही दे रहा है, जबकि अन्य के खाते में 7 ‍सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 9 सीटों का नुकसान हो सकता है, जबकि अन्य को भी 9 सीटें कम मिलने जा रही हैं।

क्या कहता है सी-वोटर का सर्वे... पढ़ें अगले पेज पर...


हालांकि इंडिया टीवी सी-वोटर भाजपा की सरकार तो बना रहा है, लेकिन उसकी सीटें पिछली बार की तुलना में कम हो रही हैं, जबकि कांग्रेस को 20 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। इस पोल के मुताबिक भाजपा को 128 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 92 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य 7 सीटों के नुकसान के साथ 10 सीटों पर सिमट रहे हैं।

क्या कहता है सी वोटर-एएसडब्ल्यू का सर्वे...पढ़ें अगले पेज पर...


सी वोटर-एएसडब्ल्यू के मुताबिक भी भाजपा राज्य में हैट्रिक बनाते हुए दिख रही है। इसके मुताबिक भाजपा को 123 से 133 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि कांग्रेस को सत्ता तो नहीं मिल रही है, लेकिन उसकी सीटों में इजाफा होता दिख रहा है। कांग्रेस को 87 से 98 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, वहीं बसपा को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं तथा अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें