प्रथम विश्वयुद्ध में शामिल व्यक्ति का निधन

ND

प्रथम विश्वयुद्ध में हिस्सा ले चुके विश्व के सबसे वृद्ध व्यक्ति हेनरी एलिंघम का शनिवार को यहाँ निधन हो गया। वे 113 वर्ष के थे। एलिंघम ने दक्षिणी ब्रिटेन में ओविंगडन स्थित सेंट डंस्टन नर्सिंग होम में अंतिम साँस ली, जहाँ वे पिछले कुछ वर्षों से भर्ती थे।

नर्सिंग होम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉबर्ट लीडर ने कहा कि सेंट डंस्टन में सभी लोग हेनरी के निधन से दुखी हैं। हम उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें