मिस्र में ड्रम समारोह में जलवा बिखेर रही भारतीय मंडली

काहिरा। मिस्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रम पारंपरिक कला उत्सव में एक भारतीय मंडली अपना जलवा बिखेर रही है। यह उत्सव एक हफ्ता चलेगा।
 
संदीप कुमार के नेतृत्व वाली भारतीय मंडली ने 19 अप्रैल को सलाह एल्डिन सिटाडेल में समारोह के उद्घाटन के दौरान और कल काहिरा ओपेरा हाउस में प्रस्तुति दी।
 
हफ्तेभर चलने वाले उत्सव में भारत, मेक्सिको, इथियोपिया, रूस, दक्षिण कोरिया, आर्मीनिया, पाकिस्तान, अल्जीरिया और संयुक्त अरब अमीरात सहित 22 देशों की कलाकार मंडलियां भाग ले रही हैं।
 
उत्सव के तहत मिस्र के विभिन्न हिस्सों में प्रस्तुतियां होंगी। समापन समारोह 25 अप्रैल को होगा जिसमें सभी समूह भाग लेंगे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें