भारत को लंदन खेलों में छह पदक

रविवार, 12 अगस्त 2012 (22:58 IST)
WD
लंदन ओलिंपिक खेलों की प्रतियोगिताओं के यहां समाप्त होने पर भारत ने दो रजत और चार कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। भारत के 81 खिलाड़ियों ने 13 स्पर्धाओं में भाग लिया जिसमें कुश्ती और निशानेबाजी में एक-एक रजत और एक-एक कांस्य पदक जबकि एक-एक कांस्य पदक मुक्केबाजी और बैंडमिंटन में मिला।

लंदन ओलिंपिक में भारत के पदक विजेत
1. गगन नारंग (निशानेबाजी) 10 मीटर एयर रायफल कांस्य पदक
2. विजय कुमार (निशानेबाजी) 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल रजत पदक
3. साइना नेहवाल (बैडमिंटन) महिला एकल कांस्य पदक
4. एमसी मैरीकाम (मुक्केबाजी) 51 किलो वजन वर्ग कांस्य पदक
5. योगश्वर दत्त (कुश्ती) 60 किलो कांस्य पदक
6. सुशील कुमार (कुश्ती) 66 किलो रजत पदक

वेबदुनिया पर पढ़ें