गीता जयंती कब है, क्यों मनाई जाती है?

Geeta Jayanti 2023: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन गीता जयंती मनाई जाती है। इस दिन से पाक्षिक समारोह आयोजित होता है और सभी गीता भवनों में गीता पर आधारित प्रवचन चलते हैं। इस साल 2023 को गीता जयंती की 5160वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 23 दिसंबर शनिवार 2023 के दिन गीता जयंती रहेगी।
 
क्यों मनाई जाती है गीता जयंती?
  1. जिस दिन श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था उस दिन मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी थी। इसीलिए इस दिन को गीता जयंती के रूप में मनाया जाने लाग।
  2. इस दिन कुरुक्षेत्र में महाभारत का युद्ध लड़ा गया था और तब लाखों लोग मृत्यु को प्राप्त हो गए थे।
  3. आर्यभट्‍ट के अनुसार महाभारत युद्ध 3137 ईपू में हुआ। 
  4. इसीलिए इस दिन उपवास करने से मन पवित्र तथा शरीर स्वस्थ होता है, पापों से छुटकारा मिलता है तथा जीवन में सुख-शांति आती है एवं मोक्ष मिलता है।
 
मोक्षदा एकादशी का महत्व क्या है?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी