नवजोत सिद्धू चुनाव हारे, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

गुरुवार, 10 मार्च 2022 (14:52 IST)
चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्‍धू अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर ने पटखनी दी। 

ALSO READ: Punjab Elections Result: कांग्रेस का हाथ छोड़ा, फिर भी क्‍यों उड़ा ‘कैप्टन का विकेट’
सिद्धू मुकाबले में शुरू से ही पीछे चल रहे थे। उन्हें जीवन ज्योत ने 6000 से ज्यादा मतों से हराया है। दरअसल, कांग्रेस में मची कलह की वजह से सिद्धू की हार पहले ही तय मानी जा रही थी।
 
पंजाब में आप की जीत के लिए सिद्धू ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज भगवान की आवाज है। पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करें। आप को बधाई!

ALSO READ: पंजाब में चली AAP की 'झाड़ू', केजरीवाल ने लोगों को दी इंकलाब की बधाई
चुनावी सर्वेक्षण में भी इसी तरह के रुझान सामने आए थे। एक सर्वे में दावा किया गया था कि अमृतसर ईस्ट न तो सिद्धू चुनाव जीत पाएंगे और न ही अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी