राजस्थान में भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी, 7 महिलाओं को भी टिकट

Webdunia
गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (16:33 IST)
जयपुर। भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जारी तीसरी सूची में 58 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इन महिलाओं में 7 महिलाएं भी शामिल हैं। 
 
भाजपा की तीसरी सूची में कोलायत से पूनम कंवर भाटी, सादुलपुर से सुमित्रा पूनिया, कामां से सुश्री नौक्षम चौधरी, भोपालगढ़ (सुरक्षित) सीट से कंसा मेघवाल, केशवराय पाटन (अजा) से चंद्रकान्त मेघवाल, लाडपुरा से कल्पना देवी तथा बारा-अटरू (अजा) से सारिका चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। 
<

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा के आगामी आम चुनावों के लिए 58 उम्मीदवारों की सूची जारी की। pic.twitter.com/q14uNOcOb3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2023 >
इसके अलावा पार्टी ने रामगंज मंडी (अजा) से मदन दिलावर, बांसवाड़ा (अजजा) सीट से धनसिंह रावत, करौली से दर्शन सिंह गुर्जर, लाडनू से करणी सिंह, नदवई से जगत सिंह, पिलानी से राजेश दहिया, सीकर से रतनलाल जलधारी, खंडेला सीट से सुभाष मील को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने सरदारपुरा सीट पर अशोक गहलोत के सामने डॉ. महेन्द्र सिंह राठौड़ को उतारा है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala