वसुंधरा 13 को शपथ लेंगी, तैयारियां पूरी (देखें फोटो)

गुरुवार, 12 दिसंबर 2013 (19:22 IST)

भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की नेता वसुंधरा राजे शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं। राज्यपाल मार्गरेट अल्वा राजे को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह राजस्थान विधान सभा के समक्ष जनपथ पर होगा। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

KANAK MEDIA

KANAK MEDIA

राजे के शपथ समारोह में भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह, भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह समेत भाजपा एवं सहयोगी दलों के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।


KANAK MEDIA

शपथ समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। समारोह में हजारों लोगों के भाग लेने की संभावना है।


KANAK MEDIA

इससे पहले वसुंधरा ने राज्यपाल अल्वा से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।


KANAK MEDIA

यह भी संयोग है कि राजे जब पिछली बार राज्य की मुख्‍यमंत्री बनी थीं, तब भी राजस्थान में राज्य के पद पर एक महिला सुशोभित थीं।


KANAK MEDIA

उस समय प्रतिभा पाटिल राज्य की राज्यपाल थीं, जो बाद में देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें