राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है?

WD Feature Desk

शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 (15:16 IST)
Rakhi bandhne ka shubh muhurt 2025: 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। कई लोगों के मन में शंका ही कि क्या इस दिन भद्राकाल रहेगा और राहु काल का समय क्या रहेगा। इसके लिए यहां पर जानिए कि कब से कब तक रहेगा भद्रा काल और राहु काल। इसके बाद किसी शुभ मुहूर्त में राखी बांधना चाहिए।
 
8 अगस्त को दोपहर 02:12 से प्रारंभ होकर 9 अगस्त को तड़के 01:52 (मध्यरात्रि) पर समाप्त हो होगा। इसके बाद राहु काल सबह 09:07 से 10:47 तक रहेगा। इस बीच राखी न बांधें। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, सौभाग्य योग, सुस्थिर योग, वर्धमान योग और श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग है।
 
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है?
दिन का शुभ मुहूर्त: राखी बांधने के लिए सबसे शुभ अभिजीत मुहूर्त है जो 9 अगस्त को दोपहर 12:00 से 12:53 तक रहेगा।
रात का शुभ मुहूर्त: रात में लाभ का चौघड़िया रहेगा जो शाम 07:06 से प्रारंभ होकर रात्रि 08:26 तक रहेगा। 
कैसे बांधें भाई के हाथों में राखी?
राखी बांधते समय यह मंत्र बोला जाता है:-
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वां अभिबन्धामि रक्षे मा चल मा चल।।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी