हर साल की तरह इस साल भी रक्षा बंधन का त्योहार सभी के लिए बेहद खास है। राखी पर घर से लेकर बाज़ार तक हर तरफ उत्साह होता है। भाई-बहन के साथ यह त्योहार परिवार के लिए भी बहुत खास होता है क्योंकि इस त्योहार को सभी परिवार के साथ मनाने के लिए घर आते हैं। उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक इस त्योहार का उत्सह कम नहीं होता है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस त्योहार के लिए कई ट्रेंड चलाए जाते हैं। आप भी इस रक्षा बंधन 2023 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये बेहतरीन शुभकामनाएं संदेश शेयर कर सकते हैं...
1. भाई बहन के प्यार का बंधन है इस दुनिया में वरदान,
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता चाहे ढूंढ लो सारा जहान।
happy raksha bandhan
2. आया राखी का त्योहार, छाई खुशियों की बहार
एक रेशम की डोरी से बांधा, एक बहन ने अपने भाई की कलाई पर प्यार।