दरिंदगी : सास, साली, नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

शुक्रवार, 19 सितम्बर 2014 (15:08 IST)
पणजी। एक युवक ने रिश्तों की मर्यादाओं को तार-तार करते हुए अपनी सास और साली की आबरू तो लूटी ही, अपनी नाबालिग बेटी को भी हवस का शिकार बनाया।

गोवा महिला पुलिस ने 30 वर्षीय को कथिततौर पर नाबालिग बेटी, साली और सास के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के रहने वाले आरोपी युवक ने गोआ की एक युवती से शादी की थी। युवक बेरोजगार था। वह एक साल पहले पत्नी, बेटे और बेटी के साथ उत्तरी गोवा में अपनी साली के घर आ गया।

पुलिस के अनुसार उसकी दरिंदगी सोमवार को उस समय सामने आई जब उसने सास, साली और पत्नी से मारपीट की। सूत्रों के अनुसार जब उन लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में मदद के लिए फोन किया तो उन्होंने संबंधित थाने को इस बारे में सूचना देने को कहा। एक स्थानीय एनजीओ की मदद से उन लोगों ने पणजी में महिला थाने से संपर्क किया। तब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक सास शहर में एक जगह पर फूल बेचने के लिए जाती है। कुछ महीने पहले वह युवक 65 वर्षीय सास को घर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर साथ ले गया। जंगल में ले जाकर उसने अपनी सास के साथ दुष्कर्म किया। उसी रात उस आरोपी ने घर पर ही दोबारा सास का बलात्कार किया। इतना ही नहीं, इसके बात वह सास से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। लेकिन उस महिला ने इसलिए जुबान नहीं खोली कि उसकी बेटी का घर टूट जाएगा।

पुलिस के अनुसार एक दिन उसकी साली घर में अकेली थी। उस रोज युवक ने उससे भी दुष्कर्म किया। वह मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन कोई पड़ोसी नहीं आया। उसने सास को घटना के बारे में बताया लेकिन उसने कुछ नहीं कहा। पुलिस ने बताया कि घरवालों का कहना है कि उसने अपनी नाबालिग बेटी से भी दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़ितों की पहचान छुपाने के लिए आरोपी युवक के नाम का खुलासा नहीं किया। (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें