देवानंद के निधन पर मायावती दुखी

सोमवार, 5 दिसंबर 2011 (12:49 IST)
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने सदाबहार फिल्म अभिनेता देवानंद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मायावती ने यहां जारी शोक संदेश में कहा कि देवानंद के निधन से भारतीय सिने जगत के एक युग का अन्त हो गया।

उन्होंने कहा कि देवानन्द ने पांच दशकों से भी अधिक समय तक अपने अभिनय से लाखों लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से भारतीय सिनेमा जगत को अपूरर्णीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी सहानुभति एवं संवेदना व्यक्त की है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें