राजनाथ ने बिहार के मुख्यमंत्री से मांगी भगदड़ घटना की रिपोर्ट

शनिवार, 4 अक्टूबर 2014 (09:33 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार रात बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से दशहरे के मौके पर पटना के गांधी मैदान के बाहर मची भगदड़ की घटना के संबंध में बात की जिसमें करीब 32 लोग मारे गए हैं।सूत्रों ने बताया, समझा जाता है कि गृह मंत्री ने घटना पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें