विद्‍यासागर.नेट अब यूनिकोड में

मंगलवार, 23 अक्टूबर 2007 (21:35 IST)
महान जैन संत आचार्य विद्‍यासागरजी महाराज पर केन्द्रित वेबसाइट www.vidyasagar.net अब यूनिकोड फॉन्ट में देखी जा सकती है। इस वेबसाइट में जैन धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

निर्मल कुमार पाटोदी ने बताया कि हिन्दी में बनी १०० पृष्ठ की इस अनुपम वेबसाइट को अब तक दुनिया भर में लगभग ६५ हजार जिज्ञासु देख चुके हैं। ४०० व्यक्ति प्रतिदिन इसे देख रहे हैं। जिज्ञासुओं को इसके माध्यम से जैन धर्म, तीर्थ, पर्व, ध्वज, प्रतीक चिन्ह तथा प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं की नाम, पते सहित महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिल रही हैं।

इस वेबसाइट पर जैनाचार्य प्रवर श्री ज्ञानसागरजी महाराज द्वारा दीक्षित-शिक्षित श्रमण परम्परा के आदर्श सन्त विद्यासागरजी महाराज व ससंघ २६२ पिच्छिधारी संतगणों के बारे में भी इस वेबसाइट पर समुचित जानकारी उपलब्ध है।

श्री पाटोदी ने बताया कि आचार्य महाराज के तथा अन्य बहुत से दुलर्भ चित्र इस वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। वेबसाइट से जुड़े लगभग ४०० ई-मेल धारकों को हर माह के पर्व, विभिन्न त्योहारों के ग्रीटिंग कार्ड या आयोजनों की जानकारी और निमंत्रण प्रेषित किए जा रहे हैं। संतगणों के वर्षायोग स्थल की नाम-पते सहित जानकारी भी इसमें उपलब्ध कराई गई है।

यह वेबसाइट व्यवसायिक नहीं है तथा इसमें प्रस्तुत तीर्थंकर भगवन्तों, आचार्य विद्यासागरजी अथवा अन्य सामग्री को निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। इस वेबसाइट के निर्माण में अर्पित पाटोदी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें