हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके...

गुरुवार, 21 अगस्त 2014 (14:20 IST)
FILE
नई‍ दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 5.0 आंकी गई। इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

सूत्रों के अनुसार आज दोपहर लगभग डेढ़ बजे डलहौजी, कांगड़ा, चंबा और धमर्शाला में भूकंप के झटके लगे। कुल्लू, मनाली, मंडी और जोगिंदर नगर में भी ये झटके महसूस किए गए। हादसे के बाद लोग अपने घरों के बाहर आ गए।

वेबदुनिया पर पढ़ें