बांग्लादेशी आतंकी समूह अंसार उल इस्लाम के 12 'जिहादी' गिरफ्तार

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (00:12 IST)
मोरीगांव/बारपेटा/गुवाहाटी। असम के बारपेटा और मोरीगांव जिलों से 12 'जिहादियों' को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेशी आतंकी समूह अंसार-उल-इस्लाम के साथ उनके संबंध हैं। उनमें से 7 पर संदेह है कि वे संगठन के लिए संपर्क सूत्र का काम करते थे।
 
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उनमें से सात पर संदेह है कि वे संगठन के लिए संपर्क सूत्र का काम करते थे और उन्हें मोरीगांव जिले से पकड़ा गया।
 
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित अभियान में आतंकवाद के दो प्रमुख मॉड्यूल का खुलासा  किया गया है।(भाषा) 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी