दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

शनिवार, 19 मार्च 2022 (12:34 IST)
तुमकुर (कर्नाटक)। कर्नाटक के तुमकुर जिले के पावागड़ा के पास शनिवार को एक बस पलट गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। हताहतों में कुछ विद्यार्थी भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

ALSO READ: कश्मीर में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त, सह पायलट की मौत, पायलट हुआ घायल
 
दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। सीमेंट लोड ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। 
पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को गरियाबंद जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद एसपी भी मौके पर मौजूद है। ट्रैक्टर सवार सभी ग्रामीण छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर गांव लौट रहे थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी