महाराष्ट्र में बारिश के कारण दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत

शनिवार, 29 जून 2019 (10:40 IST)
महाराष्ट्र के पुणे में लगातार बारिश के कारण एक आवासीय परिसर की दीवार झोपड़ियों पर गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए ये झोपड़ियां बनाई गई थीं।
 
एक अधिकारी ने बताया कि कोंढवा इलाके में शुक्रवार की आधी रात के बाद तड़के 1 बजकर 45 मिनट परिसर की दीवार गिर गई। पुणे में लगातार भारी बारिश जारी है।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने मौके पर पहुंच बचाव अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि 3 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Photo courtesy : Twitter)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी