मप्र के सीहोर में बस पलटने से 17 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

शनिवार, 23 जुलाई 2022 (23:49 IST)
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शनिवार को एक बस के पलट जाने से 17 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर है।गंभीर रूप से घायल लोगों को भोपाल ले जाया गया है। बाकी घायलों का सीहोर के एक अस्पताल में इलाज जारी है।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस भोपाल से इंदौर की ओर जा रही थी जो कि मंडी थाना क्षेत्र के चौपाल सागर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत ने कहा, सत्रह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को भोपाल ले जाया गया है।

बाकी घायलों का सीहोर के एक अस्पताल में इलाज जारी है। बस के पलटने की वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी