कश्मीर में संघर्षविराम उल्लंघन की घटना में घायल 2 जवानों की मौत

Webdunia
शनिवार, 2 मई 2020 (10:58 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में घायल 2 जवानों की शनिवार को मौत हो गई। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: Indian Army के लगभग 700 जवान विशेष ट्रेन से जम्मू पहुंचे
रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि दुर्भाग्य से जो 2 जवान घायल हुए थे, उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सेना इन जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है।
 
पाकिस्तान ने शुक्रवार को उत्तर कश्मीर के बारामूला के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया था जिसमें 3 जवान और 3 आम नागरिक घायल हो गए थे। घायलों में 4 साल का एक बच्चा भी था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख