UP में जन्मा 2 मुंह और 6 पैरों वाला बछड़ा, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़

सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (15:34 IST)
उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक गाय ने अजीबोगरीब बछड़े को जन्म दिया है।इस बछड़े के 2 मुंह,2 पूंछ और 6 पैर हैं। इस बछड़े को देखकर लोग हैरान रह गए और इसे देखने वालों की भीड़ लग गई।

खबरों के अनुसार, अलीगढ़ में चंडौस क्षेत्र के गांव में शनिवार को एक गाय ने एक अजीबोगरीब बछड़े को जन्म दिया। जो‍ कि ग्रामीणों में कुतूहल का विषय बन गया। ऐसा प्रतीत हो था रहा कि एक सामान्य बछड़े में दूसरे बछड़े के आधे भाग को जोड़ दिया गया हो।

हालां‍कि चिकित्सकों के प्रयास करने के बाद भी इस बछड़े ने जन्म लेने के कुछ देर बाद ही प्राण त्याग दिए। गौरतलब है कि ऐसी घटनाएं पहले भी कई स्थानों पर देखने को मिल चुकी हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी