घर की मुखिया महिला के खाते में जमा होंगे हर माह 2000 रुपए

बुधवार, 19 जुलाई 2023 (20:04 IST)
Karnataka director benefit scheme news: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा के अनुरूप महिलाओं के लिए डायरेक्टर बेनिफिट स्कीम की बुधवार को शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत घर की मुखिया महिला के खाते में हर महीने 2000 रुपए जमा होंगे। 
 
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बुधवार को हम दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम 'गृह लक्ष्मी' की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 1 करोड़ 35 लाख घरों की महिला मुखिया के खाते में हर महीने 2000 रुपए डालेगी। 
 
कांग्रेस नया इतिहास रचने का जा रही : सुरजेवाला ने ट्‍वीट में कहा कि कांग्रेस नया इतिहास रचने का जा रही है। कर्नाटक में स्कीम की शुरुआत कर रही है। यह देश और दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्टर बेनिफिट स्कीम है।
 
सुरजेवाला के ट्‍वीट के जवाब में राजीव अग्रवाल ने लिखा- कर्नाटक सरकार का कुल बजट कितना है जिसमें से महिलाओं को 2700 हजार करोड़ प्रतिमाह यानी साल में 32400 हज़ार करोड़ रुपए देगी। क्या यह 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकारी ख़ज़ाने से महिलाओं को रिश्वत है? (वेबदुनिया)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी