सेल्फी के चक्कर में दर्दनाक हादसा, बाइक टकराने से 3 युवकों की मौत

रविवार, 20 मार्च 2022 (21:25 IST)
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के चंडी थाना इलाके में कोयल बिगहा मोड के करीब मंदिर के सामने बाइक टकराने से तीन युवक की मौत हो गई। इसमें से एक थर्ड जेंडर बताया जा रहा है। घटना रविवार की सुबह हुई है। यह हादसा सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ हैं।

घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। खबरों के मुताबिक चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। युवक अपाची बाइक पर सवार होकर बख्तियारपुर की ओर जा रहे थे।

तेज गति के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ा। इसके कारण बाइक मंदिर से टकरा गई। हादसे में चारों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी