UP के जौनपुर में गिरा 3 मंजिला मकान, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (18:28 IST)
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक 3 मंजिला मकान भरभराकर गिरने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबरों के अनुसार, यहां जौनपुर में 3 मंजिला मकान गिरने से 11 लोग मलबे में दब गए, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग जख्मी हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। मरने वालों में एक पड़ोसी भी शामिल है।

यह हादसा गुरुवार रात को हुआ। देर रात खाना खाने के बाद कुछ लोग सोने चले गए, जबकि कुछ लोग बैठकर घर में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच पूरा मकान भरभराकर परिवार के सदस्यों पर गिर गया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

शुक्रवार सुबह तक प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस का कहना है कि घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। खबरों के अनुसार, मकान कच्ची दीवार पर खड़ा था। मकान काफी पुराना होने की वजह से काफी जर्जर हो गया था।
File Photo

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी