बेंगलुरु के लोकप्रिय रेस्तरां में आग लगने से 5 लोग घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 1 मार्च 2024 (16:37 IST)
5 people injured in fire in Bengaluru restaurant : बेंगलुरु के लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को आग लग जाने से कम से कम 5 लोग घायल हो गए। संदेह है कि एक सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण आग लगी। घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। 
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। घायल व्यक्तियों की वास्तविक संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है, हालांकि पुलिस ने कहा कि कम से कम पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। कुन्दनहल्ली इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में विस्फोट होने से आग लग गई।
ALSO READ: झोपड़ी में आग लगने से 4 बच्चियों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
पुलिस और अग्निशमन कर्मी स्थिति पर काबू पाने के लिए वहां पहुंच गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, हमें रामेश्वरम कैफे में सिलेंडर में विस्फोट होने के बारे में एक कॉल मिली। तत्काल एक दमकल गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया। संदेह है कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है।
ALSO READ: बांग्लादेश के मॉल में आग, 43 लोगों की मौत
हालांकि अभी इसका पता लगाया जा रहा है। यह मामूली विस्फोट है और हमने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। यह दोपहर में 1.30 से 2 बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी कोणों से इस घटना की जांच कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी