अंडमान-निकोबार में फंसे 800 पर्यटक, नौसेना ने संभाली कमान

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने अंडमान तथा निकोबार के हैवलॉक द्वीप में भारी बारिश के बाद फंसे 800 से अधिक पर्यटकों को निकालने के लिए आज तड़के अभियान शुरू कर दिया।
 
 
 
 
 
नागरिक प्रशासन की ओर से सहायता की मांग करने के बाद नौसेना ने अपने जहाजों को राहत अभियान के लिए भेजा।
 
नौसेना के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना के जहाज बितरा, बंगराम, कुंभीर तथा एयूसी 38 को पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए लगाया गया है। जहाजों को पोर्ट ब्लेयर से तड़के तीन बजकर 15 मिनट पर रवाना किया गया।
 
उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उनको सुरक्षित निकालने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें