कांग्रेस नेता की बहू को गोवा में आप से टिकट

मंगलवार, 29 नवंबर 2016 (09:31 IST)
पणजी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता रमाकांत खलप की बहू उन छह प्रत्याशियों में शामिल हैं जिन्हें आम आदमी पार्टी ने आगामी गोवा विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।
 
इन छह उम्मीदवारों की नवीनतम सूची के साथ आप ने अभी तक 30 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। लंदन में पढ़ाई करने वाली 33 वर्षीय श्रद्धा खलप का नामांकन कइयों के लिए चौंकाने वाला है। वह मापुसास सीट से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट का प्रतिनिधित्व उप मुख्यमंत्री फैंसिस डिसूजा करते हैं।
 
दिलचस्प है कि उनके ससुर रमाकांत खलप मंद्रेम विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत परसेकर के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट की उम्मीद कर रहे हैं। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें