अभिनेता अन्नू कपूर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (08:44 IST)
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। 66 वर्षीय अभिनेता की हालत स्थिर है।
 
सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) अजय स्वरूप ने कहा कि अभिनेता को सीने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया है। कपूर की हालत वर्तमान में स्थिर है और उसमें सुधार के लक्षण हैं।
 
कपूर को हृदय रोग विभाग में भर्ती किया गया है और वह डॉ. सुशांत वट्टल की देखरेख में हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी